आरा नगर निगम के द्वारा सोमवार को शहर के दो स्टैंड एवं एक सुलभ शौचालय की बोली लगी। इस मौके पर आरा नगर की महापौर इंदु देवी, नगर आयुक्त अंजू कुमारी, डिप्टी मेयर पूनम देवी, उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश एवं निगम के सभी अधिकारियों के उपस्थिति में बोली लगाई गई।

इस दौरान वित्तीय वर्ष 25-26 के लिए आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बिहारी मिल बस पड़ाव की नीलामी हुई। इस दौरान मो. वसीमुल हक के द्वारा 14 लाख 95 हजार में बोली लगाई गई। इसके अलावे महाराजा कॉलेज सुलभ शौचालय की बोली विक्रांत कुमार राय द्वारा 2 लाख 68 हजार रुपए में लगाई गई। इसके अलावे सिविल कोर्ट के सामने पार्किंग की बोली ओम प्रकाश द्वारा 14 लाख 70 हजार रुपए में लगाई गई।