नई-नवेली दुल्हन प्रगति यादव मेरठ की मुस्कान रस्तोगी से ज्यादा खतरनाक निकली। शादी के 15वें दिन बाद ही उसने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतरवा दिया। मेरठ के सौरभ हत्याकांड से पूरा देश सन्न है। यहां सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में भरकर सिमेंट से चुनाई कर दी। अब मेरठ से करीब 400 KM दूर औरैया में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां नई-नवेली दुल्हन प्रगति यादव मेरठ की मुस्कान रस्तोगी से ज्यादा खतरनाक निकली। शादी के 15वें दिन बाद ही उसने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतरवा दिया। प्रगति ने 2 लाख रुपए में पति दिलीप के नाम की सुपारी दी। उसने शूटर को एक लाख रुपए एडवांस भी दे दिए। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि शूटर को एडवांस में देने वाले रकम प्रगति ने मुंह दिखाई में मिले रुपयों से जुटाई थी।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शादी के बमुश्किल 15 दिन बाद ही दिलीप नामक युवक की हत्या कर दी गई । इस हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि दिलीप की नई नवेली पत्नी प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर रची थी। फिलहाल, पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 5 मार्च 2025 को प्रगति की कारोबारी दिलीप से शादी हुई थी। लेकिन प्रगति किसी और से प्यार करती थी। उसके प्रेमी का नाम अनुराग है। दोनों पिछले चार साल से रिलेशन में थे. प्रगति किसी भी हाल में अनुराग को पाना चाहती थी। अनुराग भी प्रगति के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार था । ऐसे में प्रगति ने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। मैनपुरी निवासी कारोबारी दिलीप (24) की शादी औरैया के फफूंद निवासी प्रगति से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जांच में जुटी पुलिस ने बीते सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस पूछताछ में प्रगति ने पति की हत्या करने की साजिश को कबूल ली। जांच में सामने आया कि प्रगति का प्रेमी अनुराग यादव उसी गांव का रहने वाला था और दोनों का प्रेम संबंध था। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए प्रगति की शादी अनुराग से नहीं हो पाई थी। हालांकि, शादी के बाद भी प्रगति अनुराग के प्रेम में पागल थी। यही वजह थी कि उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए अनुराग के साथ हत्या की साजिश रच डाली।

एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि दिलीप को गोली किसने मारी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लव एंगल सामने आया है। पत्नी शादी से नाखुश थी। प्रेमी से दूरी होने पर उसने ही हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने साजिश की बात पूछताछ में कबूल कर ली है।