Bihar news: ईसाईयों के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन के बाद घोषित राष्ट्रीय शोक की वजह से अवर निबंधन कार्यालय पालीगंज का उद्घाटन समारोह किया गया रद्द। जिसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री रत्नेश सदा समेत कई गन्य मान्य अतिथियों द्वारा किया जाना था। लेकिन उसे ऐन वक्त पर उद्घाटन होने के देर पहले ही अधिकारिक रूप से कैंसल कर दिया गया। लेकिन दूसरी तरफ निबंध कार्यालय में निबंधन कार्य आज से बिना उद्घाटन हुए ही विधिवत शुरू हो गई।

क्यों रद्द हुई उद्घाटन समरोह
जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित पशुपालन विभाग के प्रांगण में नव निर्मित अवर निबंधन कार्यालय पालीगंज का उद्घाटन समरोह आयोजित होने वाली थी। लेकिन ईसाईयों के धर्मगुरु पॉप फ्रांसिस कैथोलिक चर्च प्रथम लैटिन अमेरिका पोप के 88 वर्ष के उम्र में हुई दुखद रूप से निधन के बाद भारत सरकार द्वारा उनके सम्मान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा बाद यह आयोजित होने वाली यह सरकारी कार्यक्रम को अचानक उद्घाटन से कुछ देर पहले रद्द कर दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विशिष्ट अतिथि मंत्री रत्नेश सदा, स्थानीय सांसद और विधायक समेत कई गन्य मान्य अतिथियों द्वारा इसका उद्घाटन किया जाना था।

फिर भी शुरू हुआ निबंधन कार्य
वहीं दूसरी ओर उद्घाटन रद्द होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में अवर निबंधन कार्यालय पालीगंज में निबंधन कार्य अधिकारिक रूप से शुरू हो गया। इस दौरान निबंधन उपमहानिरीक्षक (Dig)सुशील कुमार सुमन , जिला निबंधन पदाधिकारी रवि रंजन , सहायक जिला निबंध पदाधिकारी रीवा चौधरी, अवर निबंधन कार्यालय पालीगंज के निबंधन पदाधिकारी नवीन कुमार समेत कई पदाधिकारियों की मौजूगदी में निबंधन कार्य शुरू हो गया।

पहले दिन ऐतिहासिक गवाह बने
पहले दिन संगीता कुमारी सिन्हा और प्रमोद कुमार ने अपनी जमीन की खरीद – बिक्री करते हुए निबंधन करवा कर पहले ग्राहक बनकर ऐतिहासिक गवाह के रूप में साक्षी बने। वहीं इसके साथ ही किरण देवी, अर्चना देवी समेत आधा दर्जन लोगों अपने अपने जमीन की खरीद बिक्री करते हुए साक्षी बने। जोकि सभी लिए एक यादगार पल रहेगी।
पालीगंज के लोगों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
वहीं बताते चले कि पालीगंज में निबंधन कार्यालय खोलने की मांग बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी चली आ रही थी। जोकि आज पूरी हुई।इससे पहले यहां के लोगों को 15 किलोमीटर दूर बिक्रम में निबंधन के लिए जाना पड़ता था। जिसके वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पालीगंज में अवर निबंधन कार्यालय खोलने से वह अब दूर हो गई। क्योंकि पालीगंज अनुमंडल में एक ही निबंधन कार्यालय बिक्रम में था। जहा पर पालीगंज, दुल्हिन बाजार, बिक्रम, और नौबतपुर समेत चारों प्रखंड के लोगों की निबंधन होती थी। अब बिक्रम में बिक्रम और नौबतपुर प्रखंड के और पालीगंज में पालीगंज और दुल्हिन बाजार प्रखंड के लोगों की जमीन की खरीद – बिक्री की निबंधन होगी। जिससे आमलोगों को अब काफी सहूलियत। दूरी के साथ समय की भी बचत होगी।
निबंधन कार्यालय खोलने पर लोगों ने खुशियां जताई
वहीं वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित निबंधन कार्यालय खोलने की मांग पूरी होने पर क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशियों का इजहार करते, बिहार सरकार को इसके लिए बहुत बहुत हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक संदीप सौरभ, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा, पूर्व मुखिया चन्द्रशेन वर्मा, चंदन वर्मा, पूर्व मुखिया चंदन कुशवाहा, पूर्व मुखिया राजेश कुमार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सह जनसुराज पपार्टी के अनुमंडल कार्यालय प्रभारी डॉ राजकिशोर सिंह, भीम सिंह, जवाहर प्रसाद, जेडीयू नेता शक्ति शोला , दुर्गेश नारायण यादव, दीपक कुशवाहा, राजू शर्मा, समेत बड़े पैमाने स्थानीय नेताओं के साथ राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी लोगों ने पालीगंज में अवर निबंधन कार्यालय खोलने पर राज्य सरकार को हार्दिक बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पालीगंज के बहुत बड़ी मांग पूरी हुई है। जिससे आमलोगों को अब काफी सहूलियत मिलेगी साथ यह पर बड़े पैमाने रोजी रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।जिससे लोगों को इसका फायदा मिलेगा।