Saturday, September 6, 2025
spot_img
spot_img

Top 5 This Week

Ram Navami: भव्य सम्मान समारोह आयोजित..,श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा समारोह का आयोजन..

Ram Navami: श्रीरामनवमी महोत्सव को लेकर श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा आज मैना सुन्दर धर्मशाला में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतश्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज ने की।

श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश
सम्मान समारोह से पहले समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए संतश्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज ने कहा कि जब व्यक्ति अहंकार से मुक्त होकर विनम्रता का मार्ग अपनाता है, तभी उसे ईश्वर की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा, “प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। उनका जन्मोत्सव मनाने का हमें सौभाग्य मिला है, इसलिए हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम का अवतरण धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए हुआ था। उन्होंने सभी भक्तों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 6 अप्रैल को आयोजित शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में मर्यादित रूप से भाग लें और इसे ऐतिहासिक बनाएं।

शोभायात्रा की तैयारियां पूरी

समिति के महासचिव श्री शंभू प्रसाद चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने सभी राम भक्तों से अनुरोध किया कि वे अनुशासन का पालन करते हुए इस शोभायात्रा में भाग लें। साथ ही, उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से इस आयोजन में अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग हुए शामिल

इस भव्य समारोह में कई संत महात्मा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • अखंडानंद जी,
  • दांडी बाबा,
  • बड़ी मठिया के महंत अयोध्या दास जी,
  • उपाध्यक्ष सह मंच व्यवस्था प्रमुख श्री बिभु जी,
  • उपाध्यक्ष सह ग्रामीण अध्यक्ष श्री सन्नी पांडे,
  • झांकी प्रमुख श्री शंभू सिंह,
  • व्यवस्था प्रमुख अजय गुप्ता,
  • धर्मशाला प्रमुख मनीष कुमार,
  • कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,
  • सहकोषाध्यक्ष गोकुल सिंह जी,
  • स्टार प्रचारक सरोज पांडेय,
  • सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान जी,
  • रथ सजावट प्रमुख विक्की जी एवं अन्य कई राम भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके अलावा, श्रीहरेंद्र जी, नगर रामलीला समिति की अध्यक्षा अर्चना सिंह, डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर के.एन. सिन्हा, डॉक्टर विकास सिंह, मेजर राणा प्रताप, शंभु सिंह, रोहित सिंह बजरंगी समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

समारोह में मौजूद सभी भक्तों और पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 6 अप्रैल को आयोजित श्रीरामनवमी शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।

Akhtar Shafi
Akhtar Shafi
अख्तर शफी पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। "आज" अख़बार से शुरू हुआ सफर, नेशन भारतवर्ष तक पहुंच चुका है। स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग के साथ ही सेंट्रल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है। राजनीति, खेल के साथ ही विदेश की खबरों में खास रुचि है।

Popular Articles

The content on this website is protected by copyright. Unauthorized copying, reproduction, or distribution is strictly prohibited.