बिहार के भोजपुर से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जहां भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात घर में घुसकर देवर ने भाभी के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। वहीं दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने आरोपी देवर के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा और आँख झुलस गया है। दूसरी तरफ घटना घटना की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार उसी गांव का निवासी निवासी स्वर्गीय शुकुल यादव का पुत्र हरेंद्र यादव है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित का पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है और पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ गांव पर रहती है। सोमवार की रात जब वह घर में अपने बच्चों के साथ बैठी हुई थी। तभी आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने घर में बोतल में रखे तेजाब को उसके चेहरे पर फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा जल गया। इसके बाद पीड़िता द्वारा उदवंतनगर थाना में आरोपी महेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात के बाद घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य को संकलन किया। इधर उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि रिश्ते में लग रहे देवर द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही पीड़िता का आरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। इसके पश्चात पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।