Saturday, September 6, 2025
spot_img
spot_img

Top 5 This Week

दो स्टैंड एवं एक सुलभ शौचालय की लगी बोली | महापौर – उप महापौर की उपस्थिति मे नीलामी |

आरा नगर निगम के द्वारा सोमवार को शहर के दो स्टैंड एवं एक सुलभ शौचालय की बोली लगी। इस मौके पर आरा नगर की महापौर इंदु देवी, नगर आयुक्त अंजू कुमारी, डिप्टी मेयर पूनम देवी, उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश एवं निगम के सभी अधिकारियों के उपस्थिति में बोली लगाई गई।

इस दौरान वित्तीय वर्ष 25-26 के लिए आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बिहारी मिल बस पड़ाव की नीलामी हुई। इस दौरान मो. वसीमुल हक के द्वारा 14 लाख 95 हजार में बोली लगाई गई। इसके अलावे महाराजा कॉलेज सुलभ शौचालय की बोली विक्रांत कुमार राय द्वारा 2 लाख 68 हजार रुपए में लगाई गई‌। इसके अलावे सिविल कोर्ट के सामने पार्किंग की बोली ओम प्रकाश द्वारा 14 लाख 70 हजार रुपए में लगाई गई।

Akhtar Shafi
Akhtar Shafi
अख्तर शफी पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। "आज" अख़बार से शुरू हुआ सफर, नेशन भारतवर्ष तक पहुंच चुका है। स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग के साथ ही सेंट्रल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है। राजनीति, खेल के साथ ही विदेश की खबरों में खास रुचि है।

Popular Articles

The content on this website is protected by copyright. Unauthorized copying, reproduction, or distribution is strictly prohibited.