लोजपा(रा) भोजपुर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में पार्टी के निर्देश पर शहीदे आज़म भगत सिंह के बलिदान दिवस सह युवा राजनीति और राष्ट्र निर्माण पर संगोष्ठी का आयोजन श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार, आरा में किया गया। समारोह के संचालन लोजपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आज़ाद ने किया। समारोह के उद्घाटन संयुक्त रूप से सरदार भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

राजेश्वर पासवान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा की सरदार भगत सिंह आज़ादी के अग्रदूत थे उन्होंने देश के उन दीवानों में जो हँसते हँसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे। शहीद भगत सिंह युवाओं के प्रेरणा दायक थे,युवा के बिना देश की आजादी,राजनीति एवं राष्ट्र का नव निर्माण की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का विजन को चार चांद लगाएंगे युवा। । सुरेंद्र आज़ाद ने कहा किदेश के नव निर्माण में युवाओं को शहीदे आज़म भगत सिंह के जीवनी प्रेरणा लेनी चाहिए।लोजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने कहा कि युवा वर्ग भारत राजनीति के भविष्य है, वे कल के भारत के निर्माता हैं उसी तरह देश के आज़ादी की लड़ाई में नव जवान सरदार भगत सिंह की भूमिका रही थी।प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने साइमन कमीशन के विरोध में लड़ा था युवा वर्ग को एकत्रित कर उन्हें लड़ने के लिए प्रेरित करते थे।

धन्यवाद ज्ञापन लोजपा संसदीय बोर्ड के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू ने किया।समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगों में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सन्तोष पासवान अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष शाहनवाज बलि खान ,लोजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, लोजपा के जिला महासचिव प्रमोद पासवान, लोजपा संसदीय बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष अरविंद ओझा, युवा लोजपा के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद यादव, पूर्व संगठन मंत्री कुंवर उपेन्द्र सिंह,डॉक्टर प्रवीण कुमार सिंह जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ,मीडिया प्रभारी संजू पासवान, प्रकाश कुमार ,अविनाश सिसोदिया,ब्रजेश यादव आदि लोग शामिल थे।