Saturday, September 6, 2025
spot_img
spot_img

Top 5 This Week

बिहार में बन रहा माता का विशाल मंदिर | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा सहयोग |

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल ने आरा में बन रहे मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर निर्माण में पांच लाख रुपये का सहयोग राशि प्रदान किया। उन्होंने यह राशि आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट को प्रदान करवाया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एमएलसी राधा चरण साह, मुख्य संरक्षक पद्मश्री भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद पांडेय व अन्य ट्रस्टियों की मौजूदगी में सहयोग राशि दिया गया।

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विगत माह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल माता के मंदिर में दर्शन के लिए आए थे, उसी समय उन्होंने मंदिर निर्माण में 5 लाख रुपये सहयोग करने का वादा किया था। उसी कड़ी में आज उन्होंने मेरे माध्यम से यह सहयोग राशि मंदिर निर्माण के लिए भेजवाया है।

जिसे आज मंदिर प्रांगण में ट्रस्ट को प्रदान किया गया। श्री सिंह ने कहा कि आगे भी माता के भव्य मंदिर निर्माण में उनका सहयोग रहेगा। इस मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी रंगनाथ मिश्र, सुरेश प्रसाद, मनोज कुमार पांडेय, जीतू चंद्रवंशी, राजू मेहता, संतोष कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा, रुपेश कुमार, जीतू चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, राजेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, लव कुमार, रमेश पाण्डेय, सुशील तिवारी, निशु वर्मा, मुन्नू सिंह समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

News Desk
News Desk
Nation Bharatvarsh is a 24-hour Hindi language Online news Portal based in Bhopal, Madhya Pradesh that carries news, current affairs and business programming in India. The channel is owned by Neuglobal News9-Aryavart Media private Ltd (CIN : U18200BR2023OPC063484).

Popular Articles

The content on this website is protected by copyright. Unauthorized copying, reproduction, or distribution is strictly prohibited.