Saturday, September 6, 2025
spot_img
spot_img

Top 5 This Week

Jhalawar News: आपसी झगड़े में पत्नी ने काट ली पति की जीभ; डेढ़ महीने पहले लिए थे सात फेरे; मामला दर्ज

पीटीआई, कोटा। पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम से भरा होता है। कई बार इस रिश्ते में विवाद भी देखने को मिलता है। हालांकि, अगर यह विवाद ज्यादा बढ़ जाए तो परेशानी भी होती है। इस बीच राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं।

दरअसल, पूरा मामला जिले के बकानी कस्बे में घरेलू विवाद के दौरान एक गुस्साई महिला ने कथित तौर पर अपने पति की जीभ काट ली। प्रकरण के सामने आने के बाद लोग सन्न रह गए। पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने केस किया दर्ज

पुलिस ने इस मामले के संबंध में बताया कि रविना सैन (23) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 118(2) के तहत जानबूझकर चोट पहुंचाने और गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज किया गया है।

घटना की सूचना शुक्रवार शाम को पुलिस को दी गई। सहायक उपनिरीक्षक बृजराज सिंह के अनुसार, बकानी कस्बे के कन्हैयालाल सैन (25) और पास के सुनेल गांव की रविना सैन ने डेढ़ साल पहले शादी की थी। दंपती के बीच आपसी मनमुटाव था और अक्सर झगड़ा होता रहता था।

दो दिन पहले हुआ था झगड़ा

बता दें कि पूरा मामला गुरुवार रात का है। इस दिन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। सहायक उपनिरीक्षक बृजराज सिंह ने बताया कि महिला ने गुस्से में कन्हैयालाल की जीभ काट ली। वहीं, एएसआई ने बताया कि परिवार के लोग कन्हैयालाल को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे झालावाड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

परिवार ने क्या कहा?

इस संबंध में परिवार के लोगों ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि जीभ को सिल दिया जा सकता है। वहीं, एएसआई ने बताया कि घटना के बाद रवीना ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और दरांती से अपनी कलाई काटने की कोशिश की, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया।

उन्होंने बताया कि कन्हैयालाल के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का अभी इलाज चल रहा है और उसके बयान दर्ज होने बाकी हैं।

Popular Articles

The content on this website is protected by copyright. Unauthorized copying, reproduction, or distribution is strictly prohibited.